अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद:मवई व पटरंगा थाना क्षेत्र में स्थिति मवई चौराहे पर लगभग डेढ़ माह पूर्व डकैतों से मात खाने वाली यहां की पुलिस अब घटना के खुलासे में सुस्ती बरत रही है।पुलिस की सुस्ती को ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे पुलिस अब इस घटना को भूलना ही बेहतर समझ रही है।आलम ये है कि पुलिस की मौजूदगी में चौकीदार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम देने वाले शातिर बदमाशों में से पुलिस अभी तक किसी का सुराग तक नही लगा पाई है।इससे व्यापारियों में रोष है।बता दे 21 मार्च की रात मवई चौराहे पर इन डकैतों ने पुलिस की मौजदगी होने के बावजूद इस घटना को अंजाम देने का दुस्साहस किया।हालांकि व्यापारी व मवई पुलिस की सक्रियता से ये लुटेरे मवई थाना क्षेत्र के एक दुकान में घटना को अंजाम देने में असफल रहे।जबकि सर्राफा की दुकान से करीब ढाई लाख का माल बटोर ले गए।लेकिन पटरंगा पुलिस की निष्क्रियता का इन लुटेरों ने पूरा फायदा उठाया।यहां इन लुटेरों के सामने आये नेपाली चौकीदार को जहाँ पीटकर भगाया वही।शराब की दुकान के पास मिले निजी चौकीदार रामसुमिरन की कनपटी पर पहले असलहा सटाकर उनके हाथ बांधे।फिर अंग्रेजी व देशी शराब की दुकान से 60 हजार की नगदी सहित शराब की बोतलें बटोर ले गए।चौकीदारों के मुताविक इस घटना में करीब दर्जन भर लुटेरे सामिल रहे।जो असलहा से लैस थे।लगभग लोग हॉफ पैंट शर्ट पहने हुए थे जिनकी आवाज भी ठीक से समझ मे नही आ रही थी।हालांकि पटरंगा पुलिस ने एक घटना में लूट व दूसरे में नकबजनी का मुकदमा दर्ज लुटेरों की तलाश में जुटी थी।लेकिन हैरत तो इस बात की है कि खाकी की मौजूदगी में हुई ये बड़ी घटना को पुलिस जिसे चुनौती मानकर शीघ्र खुलासे का दावा कर रही थी।वही पुलिस अब इस मामले में सुस्ती बरतते हुए इसे ठंडे बस्ते में डालने का मन बना रही है।यही कारण है कि घटना के डेढ़ माह बाद भी दर्जन भर डकैतों में से पुलिस अभी तक किसी एक भी सुराग तक नही लगा पाई।खुलासे की बात तो बहुत दूर है।
वर्कआउट के लिये पुलिस को नही मिला अब तक कोई क्लू
मवई में फिल्मी शूटिंग के अंदाज में हुई लूट की ये वारदात पुलिस के लिये अभी चुनौती बनी हुई है।सीओ एसपी ग्रामीण के अलावा स्वयं एसएसपी सुभाष सिंह बघेल भी घटना स्थल का निरीक्षण कर चुके है।बावजूद इस घटना में पुलिस ने अब तक एक क्लू भी तलाश पाई। जिससे वर्कआउट में पुलिस की सुस्ती स्पष्ट है।इस बावत पटरंगा पुलिस का कहना है संदिग्धों से पूँछताक्ष चल रही।लेकिन अभी तक डकैतों का कोई सुराग नही लग सका जांच पड़ताल जारी है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ