Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रास्ता रोके जाने को लेकर ग्रामीण परेशान


अमरजीत सिंह 
 फैज़ाबाद:मवई थाना अन्तर्गत संडवा गांव में एक सार्वजनिक रास्ते को अवरुद्ध करने को लेकर ग्रामीण परेसान है पीड़ित ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक के जनसहयोग केंद्र के अलावा तहसीलदार रुदौली व डीआईजी फैज़ाबाद को शिकायती पत्र देकर अवरुद्ध सार्वजनिक मार्ग को अवरुद्ध मुक्त कराने की फ़रियाँ की है।लेकिन खबर लिखे जाने तक कोई भी जिम्मेदार मौके की जॉच करने तक नही गया था।संडवा गांव निवासी रामकेवल,देवतादीन बाबादीन कमलेश रामसजीवन व शमशेर ने बताया कि गांव के ही हाशिम पुत्र महमूद ने जबरन सार्वजनिक मार्ग माटी पाटकर व लकड़ी रखकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया है।अगल बगल से निकलने पर भी दबंग विपक्षी गाली गलौज व मारपीट पर उतारू हो जाते है।पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कई बार तहसील दिवस व तहसीलदार रुदौली को प्रार्थना पत्र देने के अलावा क्षेत्रीय विधायक के और सांसद जी की चौपाल रजनपुर में भी गए लेकिन आश्वासन के अलावा कोई कार्रवाई नही हुई ।तहसीलदार रामजन्म यादव ने बताया इस सम्बन्ध में तत्काल थाने को अवगत कराकर अवरुद्ध मार्ग खाली कराने का निर्देश दिया गया है।मवई थाना प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया अवरुद्ध मार्ग को खाली कराने के लिये हल्का सिपाही को भेज गया है।हल्का सिपाही अशोक कुमार ने बताया मामले में आरोपी को मार्ग खाली को कहा गया है शुक्रवार तक मार्ग बहाल हो जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे