गोण्डा।बीती रात अज्ञात चोरो ने एक ही गांव में छत के सहारे घर में घुसकर लाखो रुपये नगदी व लाखो रुपये के जेवरात चुरा कर चलते बने।गृह स्वामियो को चोरी की घटना तडके हुई।जब कमरो में टूटे-फूटे बाक्स व आलमारी देखे।घटना की सूचना डायल100व स्थानीय पुलिस को दी गयी।सूचना पा कर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।
बताते चले कि मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तामापार गांव निवासी पूर्व प्रधान भगवानदीन मिश्रा पुत्र राम सुदर पुलिस को दिये तहरीर में कहा है कि बीते बुधवार के देर रात दो पहर अज्ञात चोर छत के सहारे सीढी से घर घुस कर सो रहे परिजनो के कमरे को बाहर से सिंटकनी लगा कर घर में रखे सोने के दो अदद चेन,सोने की झुमकी एक जोडी,सोने की दो अदद अंगूठी,चांदी का पायल पांच जोडी व अडतालिस हजार नगदी चुरा ले गये।इसी क्रम में पीडित के भाई शिव पूजन मिश्रा जो पास ही मकान में घुस कर अलमारी व बाक्स का ताला तोडकर चार जोडी चांदी के पायल,चांदी की बिछिया चार दर्जन,सोने की नथुनी एक अदद,सोने की झुमकी दो अदद,सोने का हार एक अदद,माथे की सोने बिदिया एक अदद,ओम लिखा चांदी का सिंक्का ग्यारह अदद व 72.600रुपया नगदी चुरा ले गये।पास के ही विजय कुमार के घर में भी अज्ञात चोर छत से घर में घुस कर सोने की चेन दो अदद,सोने की बाली दो अदद,चार अंगूठी सोने की,झुमकी सोने की दो अदद,चांदी की पायल दो जोडी व एक मोबाइल चुरा ले गये।इसी गांव के पट्टीदार राम सेवक मिश्रा जो तीनो लोग से अलग लगभग पांच सौ मीटर दूर घर में झप्पर पर चढ कर छत से घर में घुस कर दो कमरे का ताला तोड कर सोने का हार एक अदद,माथे की बेदी एक अदद,सोने की झुमकी व अंगूठी दो अदद,मंगलसूत्र,नथुनी दो अदद,चांदी की पायल पांच जोडी,चांदी करधन दो अदद व पचास हजार नगदी अज्ञात चोर चुरा कर चलते बने।
चारो चोरिया का पता तडके गृह स्वामियो व परिजनो को लगा ।जब कमरे का समान बिखरा दिखा।चोरी की सूचना डायल 100 व स्थानीय पुलिस को पीडित पूर्व प्रधान ने दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पडताल किया और पूर्व प्रधान के तहरीर पर तीन लोग भगवानदीन,शिव पूजन व विजय कुमार संयुक्त रुप से तहरीर पुलिस को दिया है और वही राम सेवक के अलग तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरो के विरुद्व विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज किया है।तामापा२ गांव में हुई चोरी स्थल का डायलयूपी100,फोस्टिक टीम,यसओजी टीम,सर्विलांसटीम व स्थानीय पुलिरा ने गहन छान-बीन किया।वही कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया और टीमें लग गयी है वे अपना काम कर रही है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ