Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र का किया स्वागत


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र यादव का  युवा कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय सचिव अंकुर वर्मा के साथ गुरूवार को रेलवे स्टेशन पर फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। वे दिल्ली से अपने गृह जनपद देवरिया जा रहे थे। 
केशव चन्द्र यादव ने युवा कांग्रेस नेताओं का आवाहन किया कि वे संगठन को मजबूत करने में जुट जाय जिससे मंहगाई, बेरोजगारी, धर्मान्धता जैसे अनेक बुनियादी सवालों को लेकर निर्णायक आन्दोलन चलाया जा सके। बताया कि 30 मई से मंहगाई, बेरोजगारी, युवा हितों के सवालों को लेकर अभियान चलाया जायेगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालयों, डिग्री कालेजों तक जाकर युवाओं को कांग्रेस के साथ जोड़ा जायेगा। बीते चार वर्ष की मोदी सरकार ने देश के समरसता का ताना बाना छिन्न-भिन्न कर दिया है, रोजगार के अवसर घंटे और मंहगाई ने जीना मुश्किल कर दिया है।
भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र यादव स्वागत करने वालों में सचिन शुक्ल, गंगा मिश्रा, कौशल त्रिपाठी, दुर्गेश त्रिपाठी, रंजीत चौहान, रवि श्रीवास्तव, अर्जुन कन्नौजिया, राम प्रसाद चौधरी, विक्रम चौहान, पवन अग्रहरि, राजेश यादव, सन्तोष भारद्वाज, लवकुश गुप्ता, पिन्टू, सन्नी आदि शामिल रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे