Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पेट्रोल डीजल मूल्यों की वृद्धि को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन कर जताया विरोध


सुनील उपाध्याय 
बस्ती :पेट्रोल डीजल मूल्यों की वृद्धि पर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया। उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुये कांग्रेस नेता सरकार विरोधी नारे लगाते हुये जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां ज्ञापन लेने देर से पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय प्रशासन के विरोध में भी नारेबाजी की। बाद में महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सुरेश शर्मा को सोंपा गया। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा देश में डीजल, पेट्रोल मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि से आम आदमी आहत है। इसका सीधा असर अन्य जरूरी उत्पादों पर भी पड़ रहा है जिससे आम उपभोक्ता के जरूरत की अन्य वस्तुयें भी महंगी हो रही है। कांग्रेस नेता ने कहा भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता में आने से पहले देशवासियों से वादा किया था कि सरकार बनने पर डीजल पेट्रोल मूल्यों को नियंत्रित कर विश्व के सबसे निचले स्तर पर लाया जायेगा, लेकिन लगातार बढ़ती कीमतें इस बात का संकेत हैं कि मौजूदा सरकार इसको लेकर गंभीर नही है। 

श्री द्विवेदी ने यह भी कहा कि अनेक गावों में विगत कई वर्षों से बिजली के खम्भे गाड़ दिये गये हैं किन्तु बिजली सप्लाई नहीं की गयी। भीषण गर्मी के मौसम में शहर से लेकर गांव तक पेय जल का गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। इण्डिया मार्का नल और ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बने वाटर हेड टैंक सफेद हाथी साबित हो रहे हैं। उेश के हालात ऐसे हैं कि बिना उच्चस्तरीय हस्तक्षेप के सुधार की कोई गुंजाइश नजर नही आती। 

पूर्व विधायक अम्बिका सिंह, रामजियावन ने कहा कि महामहिम राष्ट्रपति को भेजे स्सपन में कांग्रेसजनों ने पेट्रोल, डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों पर तत्काल अंकुश लगाकर आम आदमी महंगाई से राहत दिलाने, जिन गावों और शहरों में वर्षों से बिजली के खम्भे गाड़कर छोड़ दिये गये हैं उन पर तार दौडा़कर नियमित विद्युत आपूर्ति किये जाने, पेयजल संकट से जनता को निजात दिलाने के लिये इण्डिया मार्का हैण्डपंपों की मरम्मत के साथ ही वाटर हेड टैंकों से नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित कराये जाने की मांग किया है। प्रदर्शन के दौरान बभनान के चेयरमैन संई अहमद, बाबूराम िंसह, देवी प्रसाद पाण्डेय, गिरजेश पाल, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, जितेन्द्र प्रताप सिंह, मो. रफीक, गायत्री गुप्ता, अनुज कुमार भारती, प्रमोद द्विवेदी, सोमनाथ पाण्डेय, अतीउल्लाह सिद्धीकी, शिवम शुक्ला, राजेश मिश्रा, अलीम अख्तर, रामधीरज चौधरी, नीलम विश्वकर्मा, राकेश पाण्डेय, विश्वनाथ चौधरी, अभिषेक सिंह, दिलीप सिंह, अविनाश सिंह, सच्चिदानंद, रामजी यादव, रविशंकर शुक्ला आदि मौजूद रहे।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे