सुनील उपाध्याय
बस्ती : नगर बाजार कस्बे के पास ट्रक की ठोकर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। नगर बाजार थाने की गायघाट निवासी उर्मिला देवी (35) गुरुवार की सुबह दस बजे रिश्तेदार खेमुऊपुर निवासी राजकुमार और जेठानी की बेटी मोनू (16) के साथ बाइक से कलवारी की तरफ जा रही थीं।
नगर कस्बे के पास पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए मुड़ते वक्त बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार उर्मिला, मोनू व राजकुमार को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उर्मिला को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उर्मिला के पति विजय कुमार लुधियाना में नौकरी करते हैं। मोनू व राजकुमार की हालत भी गंभीर बनी हुई है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ