अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद :पटरंगा थाना क्षेत्र मे दबंगो ने एक बुजुर्ग की निर्माणाधीन दीवाल ढहा दी पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गयी है खबर लिखे जाने तक आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है पुलिस की शिथिलता के चलते दवंगो के हौसले बुलंद भुक्तभोगी को मिल रही जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है
जानकारी के अनुसार पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम खुर्दहा में कल बुधवार को दीवाल को दबंगई के बल पर गिरा दिया गया भुक्तभोगी ने इसकी सुचना स्थानीय पुलिस सहित डायल 100 पर दिया पुलिस मौके पर पहुँचते ही विपक्षी मौके से फरार हो गये पुलिस ने मामले की एन सीआर दर्ज कर ठंडे बस्ते मे डाल दिया
थाना क्षेत्र के खुर्दहा निवासी रामकिशोर ने बताया कि मै अपने पैतृक जमीन पर घर बना रहा था जिसमें मेरे पड़ोसी ने घर की महिलाओ व बेटे को भेज कर दीवाल को गिरवा दिया मैने इसकी सूचना थाने व 100 नं पर दी सूचना पहुँची डायल100 व स्थानीय पुलिस ने मामले को शांत कर दिया और मामले की एन सी आर दर्ज करली लेकिन आगे से कोई कार्यवाही नही की जिसके कारण विपछियों के हौसले इतने बुंलद है की वह हमे अपनी ही जमीन पर घर बनाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं मामले में थानाध्यक्ष ने बताया कि मामला संज्ञान में है एनसीआर दर्जकर कार्यवाही की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ