रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के रगड़गंज बाजार में जबरदस्त अतिक्रमण होने से आने जाने वालो को की परेशानी देखते हुए।तरबगंज थाने के तेजतर्रार थानाध्यक्ष संजय कुमार दूबे ने बाजार में फ्लैग मार्च किया। बेतरीब तरीके से खड़े वाहनो को हटवाया व टेला दुकानदारो को चेतावनी देते हुए कहा की दुकानो को सड़क छोडकर किनारे लगाओ वरना सख्त कार्यवाही की जायेगी।अभी चेतावनी दीजारही है।अगर दुबारा बेतरीब तरीके से दुकाने लगाई व टैम्पू टैक्सी को सड़क पर खडी करके जाम लगाया तो खैर नही है।फ्लैग मार्च करते हुए थानाध्यक्ष ने कुछ दुकानो व वाहनो को हटवाया।परसपुर रोड से गोण्डा रोड वा उमरी रोड तक की सड़क का जायजा लिया।
![]() |
थानाध्यक्ष तरबगंज के तेवर देखते हुए अतिक्रमण कर रहे लोग एक दूसरे से कानाफूसी करते दिखे।वही आम आदमी व आने जाने वाले लोगों ने राहत की सांस ली।दुकान पर सामान खरीदने आये जयप्रकाश चौधरी व अमित कुमार ने बताया की थानाध्यक्ष की सख्ती का फायदा आम आदमी को मिलेगा।व आने जाने वाले लोगो को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।
प्रभारी निरीक्षक तरबगंज संजय कुमार दूबे ने कहा की सड़क पर दुकान व वाहन बेतरीब तरीके से खड़ा मिला तो सख्त कार्यवाही की जायेगी।समय समय पर बाजारो में जाँच होती रहेगी।जाम किसी भी कीमत पर लगने नही दिया जायेगा।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ