रमेश कुमार मिश्र
गोण्डा।तरबगंज थाना क्षेत्र के रगड़गंज पुलिस चौकी पर आज दिनाँक 13/05/2018 को पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक तरबगंज थाना के तेजतर्रार प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे के अध्यक्षता में हुई।इस मौके पर हिंदू मुस्लिम समुदाय के संभ्रात लोग मौजूद रहे।प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने लोगों से त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा अराजक तत्वों पर नजर रखने की अपील की।उन्होंने कहा त्यौहारों के दौरान अराजक तत्वो के बारे कोई सूचना प्राप्त होती है।तो तुम लोग मेरे सीयूजी नंबर या स्थानीय पुलिस चौकी पर तुरंत सूचना दे जिससे अराजक तत्वो व त्योहारो में खलल डालने वालो से तुरन्त निपटा जा सके।क्योकि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालो से सख्ती से निपटा जायेगा।चाहे वो कितना ही पहुँच का क्यो नाहो।बैठक में व्यापारी कल्याण समिति के अध्यक्ष हरी सिंह प्रधान मुजेड़ भूपेंद्र सिंह रामू बाबा पूर्व प्रधान बेलसर मुनव्वर बाबा रामकुमार कल्लू बाबा मजीद मास्टर चौकी इंचार्ज रगड़गंज विजय चतुर्वेदी कांस्टेबल बीरेंद्र कुमार मनीष कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने इस बैठक में हिस्सा लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ