Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

हरैय्या में सशस्त्र बदमाशो का तांडव , लूट का विरोध करने पर मारी गोली




अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।थाना क्षेत्र हरैय्या सतघरवा के पाण्डेयपुरवा गाँव में बीती अशलहो से लैस बदमाशों ने गाँव मे डेरा डालकर जमकर  तांडव मचाया । कई घरों में बदमाशों ने लूट करने का प्रयास किया परंतु अधिकांश जगहों पर असफलता  हाथ लगी । गाँव के निवासी शिव कुमार के घर के पीछे से बदमाशों ने नकाब तक लगा दिया महिलाओं के जेवर तथा 20 हजार नगदी उठा ले गए । महिलाओं से अश्लील हरकत भी किया। वही बदमाशों ने गाँव के ही चिकित्सक मोहम्मद सईद के घर के पीछे चहार दीवारी फांद कर आंगन में घुस गए और ईंट रोड़े चलाये विरोध करने पर ग्रहस्वामी के ऊपर तमंचे से फायरिंग कर दिया जिससे मोहम्मद सईद घायल हो गये, उन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। इसके अलावा बदमाशों ने सलीम खाँ तथा राजू के यहाँ चोरी का प्रयास किया परन्तु सफल नहीं  हो पाए।
सूचना मिलने पर पहुँचे प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है फिर भी घटना से सम्बन्धित सभी पहलुओं पर जाँच की जा रही है। पुलिस अभी तक घटना का पर्दा फास नही कर सकी है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे