शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ । मातृ दिवस पर एलायंस क्लब इंटरनेशनल ने पॉच माताओं को उपहार देकर सम्मान किया । सम्मान के उपरांत आयोजित हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने मां के ईश्वरीय रूप तथा विभिन्न गुणों का बखान किया । एलायंस क्लब गत वर्षो के मातृदिवस की भांति इस मातृ दिवस को भी श्रद्धा सेवा की भावना से मनाया । क्लब के एमसी नार्थ के एडवाइजर रोशनलाल उमरवैश्य ने जरूरतमंद माताओं को साडी, फूल व मिठाई इत्यादि भेटकर उनका आशीर्वाद लिया । उपहार पाकर सभी माताओं के चेहरे पर खुशी के भाव स्पष्ट दिखे । इसके उपरान्त आयोजित संगोष्ठी संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार डॉक्टर दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि माता के उपकारों की प्रतिपूर्ति न की जा सकती है किंतु समर्पण भाव से उनकी सेवा करके उनका आशीर्वाद अवश्य लिया जा सकता है । इस मौके पर वरिष्ठ समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य ने कहा कि माता पवित्र धर्म ग्रंथों का सार है उसकी सेवा से अापार संतुष्टि मिलती है । संचालन जितेंद्र कुमार ने किया । इस अवसर पर महिला क्लब की संरक्षक रेखा उमरवैश्य, पूनम गुप्ता, अशोक कुमारी, अर्चना पांडे, आरती, मीना कुमारी, सुरेश अग्रवाल, संतोष कुमार, देवानंद, छेदीलाल, कृष्ण मोहन, सिद्धांत सहित आदि ने मॉ के विशेषताओं का वर्णन किया । अंत में देवेन्द्र गुप्ता एडवोकेट ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ