खुर्शीद खान
सुल्तानपुर. मंजिल का रास्ता नसीब नहीं केवल परिश्रम है""यह सिद्ध कर दिखाया आज गोमती मित्र मंडल के बाल मंडल के सदस्यों ने, जिन्होंने केवल इस बात के लिए कि गोमती मित्र मंडल के सदस्यों ने बेल्हा देवी धाम पर 4 घंटे तक लगातार श्रमदान करके जो मेहनत की है वह थकान उनको और परेशान ना करे इसलिए रविवार साप्ताहिक श्रमदान बाल मंडल ने स्वयं अपने नेतृत्व में करके यह सिद्ध कर दिया कि गोमती मित्र मंडल के सभी सदस्य हमेशा नेतृत्व करने के लिए तैयार रहते हैं ,
रविवार प्रातः 6:00 बजे से ही छोटे-छोटे बच्चे 8 साल, 10 साल, 12 साल लगातार 3 घंटे तक सीता कुंड धाम पर महादेव प्रजापति के नेतृत्व में श्रमदान करके पूरे तट को सायंकालीन आरती के लिए तैयार कर दिया. कोई फावड़ा लेकर के डटा था, कोई कूड़ा हटाने में लगा था ,कोई झाड़ू लगा रहा था ,कोई नदी के अंदर से कूड़ा करकट ,कपड़े, मूर्तियां निकालने में लगा हुआ था.. यकीन ही नहीं हो रहा था आंखों को कि ग्रीष्मावकाश में क्रिकेट खेलने फुटबॉल खेलने स्विमिंग करने के बजाय यह बच्चे मां गोमती स्वच्छता मिशन में इतने जी जान से लगे हुए हैं, निश्चित ही मां गोमती इन बच्चों को अपने आशीर्वाद से हमेशा भरपूर रखेंगी ताकि भविष्य में इन्हीं बच्चों में से कोई एक IAS, PCS ,IPS बन कर देश की सेवा कर सकें..
श्रमदान कार्यक्रम में मुख्य रूप से बाल मंडल के सदस्य दिव्यांश, प्रांजल ,अंश ,आयुष ,शिवांश ,
वासु साथ में मदन सिंह ,रतन कसौधन ,मुन्ना पाठक, रमेश माहेश्वरी ,विपिन सोनी ,दाऊ कसौधन ,आदित्य शुक्ला अंत तक लगे रहे .
रविवार सायंकालीन महा आरती के मुख्य यजमान भाजपा की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती भावना सिंह एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉक्टर डी. एस. मिश्रा



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ