अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर ।। सरकार के भेदभाव पूर्ण रवैया से खफा होकर ग्रामीण डाक सेवकों ने 14 मई को पूरे देश के डाकघरों को बंद रखने का फैसला किया है । ग्रामीण डाक सेवक संघ के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित रामानंद तिवारी ने बताया की जीडीएस कर्मचारियों के वेतन विसंगति की मांग काफी दिनों से लंबित है । समान कार्य समान वेतन के आधार पर बरसों से मांग संघ द्वारा किया जा रहा है । समय-समय पर केंद्र सरकार द्वारा मांगों को माने जाने का आश्वासन भी दिया गया परंतु सरकार जीडीएस कर्मियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है । सरकार की नियत साफ नहीं दिखाई देती । सरकार के इसी रवैया से खफा होकर भारतीय मजदूर संघ ने सोमवार को पूरे देश के ग्रामीण डाकघरों को बंद रखकर विरोध जताने का निर्णय लिया है । उन्होंने देश के समस्त डाक कर्मियों से अपील की है कि वह सोमवार 14 मई को अपने डाकघरों को बंद रखकर कार्य का बहिष्कार करें और अपने शक्ति का परिचय दें जिससे कि सरकार हमारी मांगों को मानने के लिए विवश हो जाए ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ