Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पत्रकार के साथ बदसलूकी करना विधायक को पड़ा मंहगा


मुजीम खान 
तिलोई,अमेठी-प्रेस क्लब महराजगंज के पत्रकारों के आगे आखिरकार भाजपा विधायक को झुकना पड़ा। मामला रविवार का है जब बछरावां विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राम नरेश रावत द्वारा नगर पंचायत कार्यालय में बुलाई गयी बैठक का प्रेस क्लब महराजगंज के पत्रकारों ने पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया। भाजपा विधायक को खुद पर उस समय शर्मिन्दगी झेलनी पड़ी जब पत्रकारों की बैठक को बुलाने के घण्टो इंतिजार के बाद भी कोई पत्रकार विधायक से मिलने नही पहुँचा। इसके बाद विधायक एवं उनके प्रतिनिधियों ने प्रेस क्लब महराजगंज के सभी पत्रकारों को बारी बारी से फोन करके तथा बैठक में आने की लाख मिन्नतें की गयी किन्तु कोई भी पत्रकार विधायक द्वारा बुलाई गयी बैठक में नही पहुँचा जिसके बाद घण्टो इन्तिजार के बाद विधायक को बैरंग वापस लौटना पड़ा।  
बतातें चले कि बछरावां नगर पंचायत चुनाव के दौरान अध्यक्ष पद के दावेदार रहे समाजसेवी शशिकांत मिश्रा द्वारा बछरावां मौजूदा विधायक रामनरेश रावत पर लगाए गए गंभीर आरोपों पर वरिष्ठ पत्रकार शिवाकान्त अवस्थी द्वारा पूछे गए प्रश्नों के प्रत्युत्तर में भाजपा विधायक ने धमकी भरे स्वर में पत्रकार को धमकी दे डाली। और परिणाम भुगतने की धमकी देते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 499 के तहत मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही।जिसके विरोध में प्रेस क्लब महराजगंज के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष पांडेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, अनिल जायसवाल, अरविंद श्रीवास्तव, अमित सिंह, सुशील पांण्डेय, प्रेम जयसवाल, मुकेश श्रीवास्तव, अमित त्रिपाठी, टीपी यादव, राजेश मिश्रा, आनंद सिंह, शिवम अवस्थी, राजन प्रजापति, विनय सिंह, राम नरेश वर्मा, पप्पू यादव, अशोक यादव, दिलीप जायसवाल, हरिहर सिंह, रामेंद्र सिंह सहित सभी पत्रकारों ने विधायक के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर दिया। मामला तूल पकड़ता देख विधायक ने सुलह समझौते का प्रयास किया। और रविवार को भाजपा विधायक रामनरेश रावत व जिला अध्यक्ष दिलीप यादव द्वारा नगर पंचायत कार्यालय महराजगंज में एक तरफा मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी जानकारी पत्रकारों को फोन द्वारा दी गई और बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया गया लेकिन विधायक के आग्रह और बैठक का प्रेस क्लब महराजगंज के सभी पत्रकारों ने पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया और विधायक द्वारा पत्रकारों का घंटों इंतजार करने के बाद जब कोई पत्रकार जब विधायक से मिलने नहीं पहुंचा तो विधायक द्वारा पत्रकारों को बारी-बारी से फोन करके बुलाने का प्रयास किया गया लेकिन पत्रकार से की गई बदसलूकी के विरोध में सभी पत्रकार पूरी तरह से लामबंद दिखे और पत्रकारों ने विधायक के सभी प्रकार के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया जिससे विधायक को अपने आवास बैरंग वापस लौटना पड़ा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे