Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धूल भरी आधी आने ने मचाया तांडव , भारी नुकसान


अमरजीत सिंह 
फैजाबाद:पटरंगा में रबिवार को देर शाम धूल भरी आधी आने से जन जीवन अस्त वस्त हो गया कई जगह पर बिधुत पोल टूट कर जमीन ले लिया तो कई घरों पर पेड़ गिरने से मकान क्षति गस्त हो गया बताते है
कि छप्पर पर पेड़ गिरने से भेलसर निवासी राम अवध की आधा दर्जन बकरी दबकर मर गयी वही गॉव निवासी बुनियाद की दीवाल पर पेड़ गिरने से सारी दीवाल मे दरार आ गयी कूढ़ा सदात निवासी सहज राम रावत की 40 हजार रुपये छप्पर के साथ उड़ने बात व्यापक चर्चा में है
वही फोरलेन पर मुदफरा गॉव के पास दो पेड गिरने से कई घंटों तक याता यात बंधित रहा अख्तियारपुर निवासी ओम प्रकाश वर्मा के घर पर आम का पेड़ गिरने से पूरा निर्माणाधीन घर की दीवालों मे दरार हो गया इसी तरह गॉवों रखे टीन सेड़ उखड़ कर बड़ी दूर तक उड़ कर पहुच गये बहुत से लोग जो टीन सेड़ के ही सहारे जीवन यापन कर रहे थे वह खुले अासमान के नीचे सोने को मजबूर है उधर आम की बाग खरीदारी करने वाले व्यापारियों यह एक बड़ा झटका लगा है क्षेत्र में कई दर्जन आम के पेड़ जड़ से उखड़ गये

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे