सुनील उपाध्याय
बस्ती । समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रदेश सचिव कृष्ण चन्द्र सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य अभियन्ता विद्युत और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन देकर सिविल लाइन्स चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार को हटवाने और प्रतिमा के ऊपर छतरी लगवाने की मांग किया।
ज्ञापन देते हुये सपा नेता कृष्ण चन्द्र सिंह ने अधीक्षण अभियन्ता को ज्ञापन देते हुये मांग किया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के ऊपर से गुजर रहे विद्युत तार को हटवा दिया जाय क्योंकि इससे खतरा बना रहता है। अधीक्षण अभियन्ता ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही वहां से विद्युत तार को हटवा दिया जायेगा। इसी क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को ज्ञापन देते हुये मांग किया गया कि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर छतरी का निर्माण कराया जाय।
ज्ञापन सौंपते समय सपा नेता कृष्ण चन्द्र सिंह के साथ अशोक सिंह, धु्रवचन्द्र सिंह, रघुनाथ सिंह, आसमान सिंह, चन्द्रकेश सिंह, जय प्रकाश सिंह, कमला सिंह, बीर बहादुर सिंह, अमन प्रताप सिंह, समीर खान, सचिन सिंह, अभय सिंह, सलमान सिद्दीकी, अक्षय प्रताप सिंह, अफजल, बादल, राहुल सिंह, रोहित सिंह, रामनाथ सिंह, सौरभ सिंह, ओम जी सिंह, रामचरित्तर, गोपाल यादव, रविन्द्र पाल, अन्नू सिंह, भैरव पाल, जर्नादन सिंह, अवधेश सिंह, राहुल पाल, हरिश्चन्द्र, रविन्द्र पाल, जय प्रकाश केे साथ ही अनेक लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ