Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

आंधी तूफान के साथ आग का कहर , 50 घर जलकर राख


मनीष ओझा 
प्रतापगढ़ ! आंधी के दौरान रविवार देर रात लगी आग से एक ही गांव के 50 घर जलकर राख हो गए प्रशासन की तरफ से किसी के ना पहुंचने पर सोमवार सुबह आक्रोशित लोगों ने रविवार सुबह हाइवे पर चक्काजाम कर दिया एडीएम सोमदत्त मौर्य ने मौके पर पहुंचकर लोगों को तत्काल राहत देने व सरकारी लाभ दिलाने का आश्वासन दिया तो गांव वालों ने चक्का जाम खत्म किया। जानकारी के अनुसार अंतू थानाक्षेत्र के लंगड़ा का पुरवा निवासी राजेन्द्र गांव में छप्पर के नीचे चाय व पान की दुकान चलाता है। रविवार रात दुकान बंद होने के बाद आंधी आई तो भट्ठी में बची हुई कोयले की चिंगारी से आग लग गई। तेज हवा के साथ आग जीतलाल के घर तक पहुंच गई। कुछ ही पल में सहदेव, राम किशन, रामदेव, देवी चरन, नकछेद, कल्लू, राम प्रसाद, विनोद कुमार सहित 50 घरों में आग लग गई। नकछेद के घर में गैस सिलेंडर फटने से उसकी ईंट की दीवार में छेद हो गया। गांव में हाहाकार मच गया। अशोक के दो मवेशी जलकर मर गए।
रास्ते में पेड़ गिरने से फायर ब्रिगेड भी नहीं आ पाई। आंधी के बाद बारिश शुरू हुई तो आग काबू में आई अन्यथा गांव के ढाई सौ घर जल जाते। बारिश के बीच गांव के 50 परिवार खुले आसमान के नीचे आ गए। सोमवार को एडीएम के पहुंचने के बाद दोपहर में स्कूल में अग्निपीड़ितों के लिए खाना बनाने की व्यवस्था की गई।लेकिन गांव वालों का आक्रोश जिला प्रशाषन के ऊपर बना हुआ है पुलिस बल भी मौके पे सी०ओ० सिटी रमेश चन्द्र के साथ अंतू थाने की फ़ोर्स भी मौजूद दिखाई दी बातचीत के दौरान सीओ सिटी रमेश चंद ने बताया कि  आग लगने से लगभग  ढाई तीन सौ लोग प्रभावित हुए हैं आग इतनी भयंकर थी कि सोमवार दोपहर तक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के काम में लगे रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे