सुनील उपाध्याय
बस्ती। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जे.एन. तिवारी गुट की बैठक सोमवार को मालवीय रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई। बैठक में कर्मचारी समस्याओं पर विचार के साथ ही आगामी 8 जून से 48 घंटे कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये परिषद के मुख्य संयोजक जे.एन. तिवारी ने बताया कि कर्मचारी समस्याओं के समाधान हेतु निरन्तर प्रयास किया जा रहा है। इस सम्बन्ध में परिषद के प्रतिनिधि मण्डल ने गत 25 अप्रैल को मुख्यमंत्री से वार्ता कर वेतन विसंगतियों के निराकरण, आवास भत्ता, समस्त भत्तों के भुगतान पुनरीक्षत दर पर किये जाने, कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति 62 वर्ष किये जाने, संविदा कर्मियों को नियमित करने, आउट सोर्सिंग पर कार्य कर रहे कर्मचारियों का वेतन भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में किये जाने का पक्ष रखा गया। बताया कि कई विन्दुओं पर कार्यवाही शुरू होने लगी है किन्तु मुख्य मांगों पर शासनादेश जारी नहीं हो सका है।
बताया कि परिषद से सम्बद्ध संगठनों के कर्मचारी 8 जून से 48 घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे जिसमें चिकित्सा, स्वास्थ्य, परिवहन सहित आपातकालीन सेवायें भी बाधित रहेंगी।
बैठक में संघ जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद सिंह, मंत्री अवधेश कुमार चौधरी ने मुख्य संयोजक जे.एन. तिवारी को समस्याओं से अवगत कराया। मो. अनीस, अभिषेक सिंह, नरेन्द्र कन्नौजिया आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ