अमरजीत सिंह
फ़ैज़ाबाद: विकास खण्ड रूदौली अंतर्गत ग्राम जलीलपुर में उस वक़्त अफरा तफरी मच गई जब आंधी आने से पहले घर मे जल रहे चिराग से आग लग गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार आंधी के समय लोग घर मे गुसा रहे थे तभी तेज़ अंधी से ताक पर रखा चिराग गिर गया जिससे घर मे आग लग गई और देखते ही देखते गांव के कई घर आग के की चपेट में आगये। और घर मे रखा कपड़ा, चारपाई, गेंहू लहसुन और बहुत सी खाने पीने की चीज़ें जल कर राख हो गई।मोहम्मद इस्लाम के घर पे रखा दस हज़ार रुपये भी जल गया।लोगों ने फायरब्रिगेड को फ़ोन किया था लेकिन आंधी में पेड़ गिरने के कारण रास्ता बाधित था इसलिए नही पहुँच पाया। तभी बारिश ने और लोगो की मदद से आग पर काबू पाया। गांव में बाबा बनवारीलाल, सुनील कुमार, कमलेश कुमार धर्मराज, मोहम्मद इस्लाम, शिव कुमार, राम कैलाश के घरों में आग से रखा सामान जल गया जानकरी पाते ही मनीष कुमार वैश्य रूदौली पहुंच कर कुछ सहायता राशि देकर मदद की है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ