अभिषेक गुप्ता
जयसिंहपुर, सुल्तानपुर. यूपी में एक ओर जहां इंसान कुत्तों काटने का शिकार हो रहे वही अब यहां जंगली जानवरों के हमले में क़रीब चार दर्जन बत्तखों के मारे जानें की ख़बर है। ये मामला ज़िले के जयसिंहपुर कोतवाली अंतर्गत सेमरी चौकी क्षेत्र के चांदपुर गांव का है।
मिली सूचना के अनुसार, जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी भीम ने अपने चचेरे भाई कारेबन निवासी हौसिला के घर पर करीब डेढ़ हजार बत्तखों का फाम हाउस खोल रखा था।
बताया गया कि बीती रात आए तूफान में बत्तखों की सेफ़्टी के लिये लगाई गई जाली उखड़ गई।
इससे फाम हाउस अन सेफ हो गया, और इसका फाएदा जंगली जानवरों को हुआ। मौका पाते ही जंगली जानवर फाम हाउस में घुस गए और इनके हमले में लगभग पचास बत्तखें मर गई व दर्जनों घायल हो गई।
भीम की मानें तो उसका हज़ारों का नुकसान हुआ है, और उसने कर्ज़ लेकर फाम हाउस खोला था।
फ़िलहाल हल्का लेखपाल सियाराम घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे, उन्होंंने घटना स्थल का निरीक्षण कर उच्चाधिकारियो को रिपोर्ट भेजा है।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ