Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

विश्व परिवार दिवस पर छात्र सम्मान एवं परामर्श समारोह का हुवा आयोजन


सुनील  उपाध्याय 
बस्ती  । विकास खण्ड गौर के उच्च प्राथमिक विद्यालय कवलसिया में विश्व परिवार दिवस के अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापिका संध्या ने छात्र सम्मान एवं परामर्श समारोह का आयोजन किया।
समारोह का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत कर्नल के०सी० मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर किया व कार्यानुभव शिक्षिका मीना वर्मा के साथ छात्राओं अंजली यादव, रंजना सिंह, विद्या सिंह व रोशनी सिंह ने चावल की आकर्षक रंगोली बनाकर अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत किया।
समारोह में जहां तीन वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों छात्र-छात्राओं रूबी यादव, सुमन गौतम, विशाल गौतम, रोहित राजभर, नरेन्द्र राजभर, नीरज, अनीता को घड़ी, पर्स व टी-शर्ट देकर मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया वहीं अभिभावकों को टीनएजर बच्चों के मानसिक स्तर में बदलाव के बारे में बताते हुए उनके साथ मित्रतापूर्ण व्यवहार व बुरी लतों से दूर रखने के लिए आवश्यक सलाह देते हुए बच्चों के भविष्य से सम्बन्धित शंकाओं का समाधान किया व विभिन्न क्षेत्रों में करियर के विकल्पों के बारे में बताया और परिवार का महत्व समझाया। कार्यक्रम का संचालन कला शिक्षक आलोक शुक्ल ने किया व समापन सत्र में प्रभारी प्रधानाध्यापिका संध्या ने अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए गांव के बच्चों को किसी मामले में कमतर न समझने व उन्हें उनके रूचि के विषय में पढ़कर आगे बढ़ने देने का आग्रह किया। माताओं से अपने बच्चियों को उचित आयु के बाद विवाह करने और पढ़ने की छूट देने के लिए कहा। राजेंद्र प्रसाद वर्मा, शम्भू नाथ सिंह, प्रबन्धन समिति अध्यक्ष मो० अली, जगजीवन राजभर, भानदत्त, अवतारी देवी, अकाला देवी, कलावती, सन्दीप कुमार, रामकृपाल, नन्दलाल, दया शंकर शुक्ल सहित दर्जनों शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे