वासुदेव यादव
अयोध्या। धर्मनगरी के रामघाट चौराहे पर ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगलवार काे विशाल भण्डारे का आयाेजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में श्रीरामवल्लभाकुंज के अधिकारी राजकुमार दास माैजूद रहे। उन्हाेंने बजरंगबली का आरती-पूजन कर भक्तों काे प्रसाद वितरित किया। भण्डारे में हजाराें की संख्या में हनुमान भक्तों ने कढ़ी-चावल प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री दास ने कहाकि हनुमान जी महाराज सभी के मनाेरथ काे पूर्ण करते हैं। सच्चे मन से बजरंगबली की उपासना करनी चाहिए। वह अपने भक्तों का कल्याण करते हैं। प्रसाद वितरण का कार्यक्रम बहुत ही पुनीत कार्य है।
इस भण्डारे के माैके पर मुख्य रूप से वीरेन्द्र शास्त्री, पूर्व सभासद धर्मवीर दूबे, आयोजक सत्यदेव उर्फ गाेविन्द यादव, सुरेन्द्र माैर्या, रवीन्द्र कुमार दास, अश्वनी पाण्डेय 'वैद्य', श्यामसुंदर दीक्षित, रामसागर यादव, रणविजय यादव, रमेश तिवारी, सुनील यादव, रामलाल पाठक, पत्रकार वासुदेव यादव, अजेंद्र पांडेय, कल्लू बाबा, पिण्टू पाठक, हनुमान यादव, अभिषेक यादव आदि उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ