Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पति का गला दबाकर पत्नी ने किया जान से मारने का प्रयास


अनीता गुलेरिया
दिल्ली :- पश्चिमी दिल्ली के इलाके निहाल विहार में एक युवक जिसका नाम विरेंद्र सिंह चौहान, उम्र 44 साल है ! युवक के घर के अंदर उसकी पत्नी द्वारा पति  का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया गया ! बुरी तरह गला-घुटने से जब युवक पूरी तरह बेहोश हो गया, तो उसकी पत्नी उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गई ! पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर देखा, कि विरेन्द्र घायल अवस्था बेहोश पड़ा है ! उसको आनन- फानन में नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया ! पीड़ित युवक की हालत में सुधार होने पर पुलिस ने वीरेंद्र सिंह चौहान का बयान दर्ज कर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ! थाना पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है ! आज के समय की परिस्थितियों के अनुसार नारी-वर्ग की कुछ महिलाओं द्वारा पीड़ित पुरुषो की संख्या की तादाद दिन-ब-दिन बढ़ती ही जा रही है ! इस तरह से यह अति-गंभीर मुद्दा बनता जा रहा है ! हमारे संविधान में (न्याय सबका बराबर) अधिकार में कुछ कमियों की वजह से आए दिन यह हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं !आखिर पुरुष-उत्पीड़न पर हमारी सरकार कब गहराई से काम करते हुए संविधान में सख्त से सख्त कानून लागू करवाएंगी ! ताकि इन हादसों से हमारे समाज मे कई बिगड़ते,उझडते हुए परिवार बच सकें ! अब देखना यह है हमारे समाज के प्रतिष्ठित-संस्थान इस गंभीर विषय पर विचार-विमर्श कर पुरुष-उत्पीड़न के खिलाफ कब आवाज उठाएगे ! 
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे