Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शिकायत के बाद भी नही हुई शेखनगाँव माइनर की सफाई


मोजीम खान
सिंहपुर,अमेठी-पहले से ही कुदरत की मार झेल रहे गरीब किसानों  को आराम मिलता नही दिख रहा है।धरती पर भगवान कहे जाने वाले किसान अनेक समास्याओ से जूझ रहे है।किसानों की समास्याओ को देखने और सुनने के लिये कोई पुर्शाहाल नही है।जानकारी के लिये बताते चले की विकास क्षेत्र सिंहपुर के ग्राम पंचायत शेखनगाँव की माइनर को कई वर्षों से पानी नसीब नही हुआ है और न ही इस माइनर की सफाई हो पाई है।किसानों की समास्या को देखते हुये समाज सेवी मोजीम खान निवासी शेखनगाँव ने बीते वर्ष 16 मई 2017 को तहसील दिवस तिलोई मे एक शिकायत पत्र दिया था।जिसमे बताया गया कि माइनर मे पानी न आने से किसानों को खेती करने मे असुविधा हो रही है और साथ ही अगर माइनर मे पानी आ जाये तो आस पास स्थित तालाब मे पानी भर जाने से  जंगली पशु पक्षियो को भी गर्मी के दिनो मे आराम हो जायेगा।शिकायत किये हुये एक वर्ष बीतने को है और अभी तक न तो माइनर की सफाई का कार्य हुआ और न ही पानी आया।शिकायत पत्र को सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा ठंडे बस्ते मे डाल दिया गया है।इतना ही नही शिकायत के बाद जब अधिकारी नही चेते तो इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर दर्ज कराई गई।इसमे भी सम्बन्धित अधिकारी ने अपना पुराना ही रवैया अपनाये रखा और आख्या रिपोर्ट लगाकर बिना जांच किये भेज दी गई।इसकी जानकारी शिकायत कर्ता को तब हुई जब सी एम हेल्प लाइन आफिस से शिकायत कर्ता को फोन आया तब शिकायत कर्ता मोजीम खान ने अपनी असन्तुष्टि जाहिर की,फिर फीडबैक सी एम हेल्पलाइन आफिस से सम्बन्धित अधिकारियों को भेजा गया।उसके बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।जंगली  पशु पक्षियो को प्यास से हांफते हुये आसानी से देखा जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे