सुनील उपाध्याय
बस्ती । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल की अध्यक्षता मंें मंगलवार को शिक्षक भवन पर नव निर्वाचित कार्यसमिति की प्रथम बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में पुरानी पेंशन नीति बहाली की मांग को लेकर अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन के अनुसार प्रधानमंत्री, नेता प्रतिपक्ष को 31 मई तक पोस्ट कार्ड भेजे जाने, खण्ड शिक्षा अधिकारी धु्रव प्रसाद जायसवाल के विरूद्ध कार्यवाही करने, पदोन्नति आदि विन्दुओं पर विस्तार से चर्चा किया गया। निर्णय लिया गया कि 25 मई को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन देकर समस्याओं के निस्तारण की मांग किया जायेगा।
बैठक को सम्बोधित करते हुये संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक समस्याआंें के समाधान हेतु संघ प्रतिबद्ध है। चरणबद्ध ढंग से समस्याओं के निस्तारण हेतु प्रभावी कदम उठाये जायेंगे।
शिक्षक भवन पर आयोजित बैठक को कार्यवाहक अध्यक्ष अखिलेश मिश्र, मंत्री राघवेन्द्र सिंह, विजय प्रकाश चौधरी, शैल शुक्ल, राजकुमार सिंह, दुःखरन शुक्ल, दिवाकर सिंह, सन्तोष कुमार शुक्ल, देवेन्द्र वर्मा, सतीश शंकर शुक्ल, राजनारायण त्रिपाठी, महेश कुमार प्रमोद पासवान, शिव कुमार तिवारी, चन्द्रभान चौरसिया, शशिकान्त धर आदि ने सम्बोधित किया।
अभिषेक उपाध्याय, राजेश चौधरी, उमाशंकर मणि, शुभेन्दु सिंह, सूर्य प्रकाश शुक्ल, हरी सिंह, त्रिलोकीनाथ, सुखराज गुप्ता, दिनेश वर्मा, राजेश कुमार, कमलेन्द्र कुमार शुक्ल, प्रेमलता सिंह, कुसुमलता श्रीवास्तव, इन्द्रावती देवी, सरिता पाण्डेय, महारानी लाल कुंवरि, बब्बन पाण्डेय आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ