Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बस्ती के राजाचक पुरवे में लगी से 7 परिवारों की गृहस्थी जलकर खाक


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । बस्ती जिले के सदर ब्लाक के ग्राम पंचायत भदेश्वर नाथ के राजाचक पुरवे में  लगी से 7 परिवारों का सब कुछ जलकर खाक हो गया । आग की सूचना पर जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर गए जरूर लेकिन केवल कोटा पूर्ति कर वापस लौट आए । 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक जिम्मेदार अधिकारियों के मानवता को शर्मसार करने वाले रवैये के चलते इन परिवारों के दर्जनों लोग अब दाने-दाने को मोहताज है  । अभी तक ना तो जिला प्रशासन की तरफ से किसी तरह की राहत सामग्री प्रदान की गई है और न ही किसी जनप्रतिनिधि ने इस की जहमत उठाने चाही ।आखिर सरकारी बजट जो जनता के आपदा के समय खर्च होने के लिए है वह कहां खर्च हो रहा है इस पर सवाल खड़े हो रहे हैं  । हालांकि कुछ नेताओं ने गांव में जाकर फोटो तो खींचवाई आश्वासन दिया चलते बने । अब इन परिवार के लोग आसपास के लोंगो व गांव वालों की सहयोग से मिले खाने व कपड़े से गुजारा कर रहे है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे