अनीता गुलेरिया
दिल्ली : जहांगीरपुरी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है ! जिसमे मकान मालिक की उसके घर के अंदर ही चाकूओ से घोंपकर उसकी हत्या करने के बाद,आरोपी आराम से मौके से फरार भी हो गया ! मृतक युवक का नाम उमेश है ! उसी के घर में मिली उसकी लाश की पोस्टमार्टम-रिपोर्ट में उसे 152 बार चाकू घोंपने के बाद आरोपी ने उसकी लाश के टुकड़े करने की भी कोशिश की ! पुलिस सुत्रो के अनुसार उमेश की हत्या उसके घर मे किराए पर रहते एक किराएदार ने ही की है ,क्योंकि वह घटना के बाद से मौके से फरार चल रहा हैं ! वहीं दूसरी तरफ पुलिस इस हत्या को अवैध-संबंध का नतीजा भी मान रही है ! क्योंकि मृतक उमेश की पत्नी ने किराएदार को लगभग 252 बार कॉल की हुई है ! जिसको लेकर शक की सुई मृतक की पत्नी पर भी लपकी है ! पुलिस मृतक उमेश की पत्नी से सख्ती से पूछताछ करने मे जुटी है !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ