शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़ ! जनपद के विकासखंड क्षेत्र मंगरौरा स्थित पदुमपुर गांव के आग से खात हो चुके 53 घरों के परिवारों को मंगलवार को राहत देने पहुंचे एलायंस क्लब इंटरनेशनल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने सदस्य पीडित परिवार को साड़ी ,बिस्किट एंव अन्य खाद्य सामग्री देकर राहत प्रदान किया! सहायता सामग्री वितरण के दौरान मौजूद क्लब के एमसी नार्थ के एडवाइजर समाजसेवी रोशन लाल उमरबैश्य ने कहा कि सभी 53 परिवारों की स्थित आगजनी से अत्यन्त दयनीय हो गई है! लोगो को तत्काल ठोस राहत सहायता की आवश्यकता है! उन्होने डीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों से मॉग किया कि पीडित परिवारो को सहयोग मुहैया करा कर मुख्य धारा से जोडना आवश्यक है! उन्होने कहा प्रशासन दादरा तत्काल खाद्यान्न व आवास इतिहास की व्यवस्था तत्काल की जानी चाहिए उन्होंने कहा कि क्लब की ओर से हर प्रकार की मदद जारी रहेगी! इस मौके पर वरिष्ठ कवि साहित्यकार डॉक्टर दयाराम मौर्य रत्न ने कहा कि पीड़ित परिवारों को बचाने के लिए समाज के सक्षम लोगों को भी खुलकर मदद के लिए आगे आना चाहिए ! क्लब के महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती पूनम गुप्ता ने कहा कि जरूरतमंदों का सहयोग पूरे समाज का दायित्व है ! इस दौरान सहयोग टीम में क्लब के संरक्षक रेखा उमरबैश्य, अशोक कुमारी, आरती, संतोष कुमार, छेदीलाल, सुरेश अग्रवाल, सुरेश कुमार, देवानंद ने अपना सहयोग दिया! मदद वितरण के दौरान गांव के पूर्व उपप्रधान संतराम वर्मा ,दशरथ ,राजकुमार वर्मा ,विजय कुमार वर्मा का सहयोग सराहनीय रहा !


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ