गोंडा:-स्वामिनारायण छपिया बाजार में बाला जी महराज का भव्य दरबार सजा कर जगराते का आयोजन किया गया। रात्रि जागरण में भक्तगण झूम उठे। भजन गायक कलाकार ने शमां बांध दिया। दो दिवसीय बाला जी महोत्सव का शुभारम्भ शोभा यात्रा के साथ किया गया था। मुख्य यजमान ओम प्रकाश, सुनील, हिमांशु और उमेश पाडेय ने साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कराया। जगराते का उद्घाटन भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली के महंत ब्रम्हचारी स्वामी वासुदेवानंद जी महराज और ब्रम्हचारी स्वामी हरिस्वरूपा नंद महाराज ने दीप प्रज्वलित कर कर किया। शुरूआत गणेश वंदना से अजय ने की। उन्होंने भजन गाया दुनिया में भक्त हजार हुये बजरंग बली का क्या कहना तो श्रोता उछल पड़े।शकील सोलंकी ने अपने भजनों से माहौल भक्ति मय कर दिया। उन्होंने श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में, मणियों की है ये माला, हे दुख भंजन सुन लो मेरी पुकार गा कर खूब वाह वाही लूटी। पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।गायक कलाकार सेन दत्त सिंह शान ने गाया अब तो विदाई हनुमान की करो लड्डू राम नाम का खाले गाकर महिलाओं को भाव विभोर कर दिया। कोमल, मधु, विजय सोकर ने सुंदर भजन प्रस्तुत किया।
सजा बाला जी महराज का भव्य दरबार।
जगराते में बाला जी महराज का विशाल भव्य दरबार सजाया गया। जो आकर्षक का केन्द्र रहा। हजारों भक्तों ने माथा बाल कलाकारों विभिन्न मुद्राओं की भव्य अभिनय पूर्ण झांकियां सजायी। राधे-कृष्ण,शंकर-पार्वती,पंचमुखी हनुमान, गणपति महराज, शिव बारात, सिरडी सांई बाबा महराज की मनमोहक झांकियां सजायी गयी।
भंडारे में भक्तों की उमड़ी भीड़
महोत्सव के भंडारे में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। चिराग भाई, आम्बा लाल काका, पप्पू तिवारी, अयोध्या प्रसाद यादव भाई, कल्पेश भगत, सुनील, दिनेश, जीवन लाल, राजू, जगदम्बा, सियाराम, राकेश, बबलू, दीपक, संजय, गंगाराम, डॉ वर्मा प्रकाश, संजय, सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुष हरिभक्तों ने भाग लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ