Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

फैजाबाद में मासूम का बलात्कार



अमरजीत सिंह 
फैज़ाबाद:बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के चौरे चौकी अंतर्गत बेनीपुर गांव में पांच वर्षीय बालिका बाग में आम बटोरने के लिए गई थी। इस दौरान पहले से घात लगाए बैठे एक युवक ने मासूम के साथ बलात्कार किया 
     घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाल आरके राणा ने घटनास्थल पर पहुंचकर युवक को हिरासत में ले लिया बीकापुर के कोतवाल आरके राणा ने बताया कि गुरुवार को दोपहर 11:45 बजे कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 5 वर्षीय मासूम बाग में आम बटोरने के लिए गई थी। पहले से ही घात लगाए बैठे 16 वर्षीय किशोर ने मासूम के साथ बलात्कार किया
   बालिका के चिल्लाने पर ग्रामीण आवाज सुनकर बाग की तरफ दौड़े तब तक युवक बालिका को छोड़कर भागने का प्रयास करने लगा ग्रामीणों ने युवक को घेर करके पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया कोतवाल श्री राणा ने बताया कि 5 वर्षीय मासूम के पिता की तहरीर पर किशोर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। धारा 376 व 3/4 पास्को एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया गया है महिला पुलिस के साथ बालिका को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला चिकित्सालय भेजा और आरोपी को मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेजने की कारवाई की जाएगी
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे