सुनील उपाध्याय
बस्ती । अपर आयुक्त (प्रशासन) राजाराम गुरूवार को सेवा निवृत्त हो गये। कमिश्नर्स कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह भेंटकर भावभीनी विदाई दी गई। अध्यक्ष श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि राजाराम ने अपर आयुक्त के रूप में अपने दायित्वों का निष्ठा से निर्वहन किया। प्रशासनिक सेवा में निवृत्ति एक प्रकिया है किन्तु वे अपने स्वभाव के अनुरूप निश्चित रूप से गरीबों, वंचितों को न्याय दिलाने की दिशा में पहल करते रहेंगे।
अपर आयुक्त (प्रशासन) राजाराम ने विदाई अवसर पर अपनी यादों को साझा करते हुये कहा कि उनका सदैव प्रयास रहा कि दायित्वों के निर्वहन में कोई कमी न होने पाये। इस दिशा में अधिवक्ताओं का उन्हें पूर्ण स्नेह मिला।
विदाई अवसर पर अधिवक्ता ओम प्रकाशनाथ मिश्र, महेश कुमार श्रीवास्तव, राम प्रसन्न मिश्र, गंगा प्रसाद श्रीवास्तव, विनय कुमार बख्शी, राजकुमार श्रीवास्तव, संजय पाण्डेय, चन्द्रमौलि मिश्र, रत्नेश श्रीवास्तव, शव्वीर अहमद के साथ ही अनेक अधिवक्ता उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ