सुनील उपाध्याय
बस्तीः कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र की मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल को सवा सौ करोड़ देशवासियों के साथ विश्वासघात करार देते हुये धरना प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया और राष्ट्रपति को सम्बोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने सत्ता में आने से पहले बढ़ते हुये पेट्रोल मूल्यों को काबू कर इसे विश्व के सबसे निचले स्तर पर लाने का वादा किया गया था। लेकिन उसके उलट कीमतें बेकाबू हो रही हैं। नतीजा ये है कि आम आदमी महंगाई को लेकर त्रस्त है। प्रतिवर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार और बैंक खातों में 15 लाख रूपये भेजने का लालच देकर सत्ता में आयी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केवल सत्ता आधारित राजनीति को बढ़ावा दिया।
पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने कहा कालाधन वापसी, और विदेशों में कालाधन रखने वालों के नाम सार्वजनिक करने व भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का वादा जुमला बनकर रह गया। ऐसे में कांग्रेस पार्टी की ओर से मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर विश्वासघात दिवस मनाया जा रहा है जिससे झूठे वादों की ओर जनता का ध्यान आकृष्ट हो और आगामी चुनावों में जनता इस प्रकार के सुनियोजित छल से सावधान रहे।
पूर्व विधायक रामजियावन एवं पूर्व अध्यक्ष राममिलन चतुर्वेदी एवं छोटेलाल तिवारी ने कहा नोटबंदी और जीएसटी ने देशभर में तबाही मचा दी। नोटबंदी से व्यापार आधा हो गया। न विदेशों में जमा कालाधन वापस आया और न ही जनता को भ्रष्टाचार से राहत मिली। नोटबंदी से हुई क्षति को सार्वजनिक किया जाये तो हतप्रभ करने वाली जानकारियां सामने आयेंगी।
उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी ने कहा कि 14 प्रतिशत से ज्यादा जीएसटी न लागू करने की बात कही गयी थी लेकिन इसे 28 प्रतिशत के उच्चतम स्तर पर पहुंचाया गया। रामदेव और अन्ना हजारे ने मिलकर जिस प्रकार से कांग्रेस सरकार की छबि खराब की थी, वे आज एफडीआई, वाल मार्ट, जीएसटी, जनलोकपाल के मुद्दे पर चुप क्यों हैं समझ से परे है। इनका दोहरा चरित्र देश को गुमराह करने वाला है। देखा जाये तो समाजसेवा का चोला पहनकर रामदेव और अन्ना हजारे ने भाजपा का एजेण्ट बनकर कार्य किया।
धरने को प्रमुख रूप से डा. आरजी सिंह, मानिकराम मिश्रा, बाबूराम सिंह, मो. रफीक खां, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, अनिल भारती, सुरेन्द्र मिश्रा, कुंवर जितेन्द्र सिंह, गिरजेश पाल, देवानंद पाण्डेय, प्रमोद द्विवेदी, राना प्रताप सिंह, चेयरमैन सईद अहमद, अरूण त्रिपाठी, देवी प्रसाद, पिण्टू बाबा, विश्वनाथ चौधरी डा. शीला शर्मा, डा. वाहिद सिद्धीकी, पंकज द्विवेदी आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर शुक्ल ने किया। प्रदेश महिला सचिव रंजना सिंह, गायत्री गुप्ता, अतीउल्लाह सिद्धीकी, चन्द्रप्रकाश पाठक, शेषमणि उपाध्याय, राहुल चतुर्वेदी, अजय सिंह, इश्तेखार अहमद, अमर बहादुर शुक्ला, रवीन्द्र सिंह राजन, रामबहादुर सिंह, प्रताप नारायण मिश्रा, भूमिधर गुप्ता, देवी प्रसाद पाण्डेय, रमाजी वर्मा, देवी्र प्रसाद पाण्डेय, विजय विश्वकर्मा, नीलम विश्वकर्मा, छेदी चौधरी, जय प्रकाश अग्रहरि, राहुल तिवारी, जयप्रकाश चौबे, अलीम अख्तर, लालमती आदि मौजूद रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ