अखिलेश्वर तिवारी
बलरामपुर। सीबीएसई बोर्ड का रिजल्ट शनिवार को 12 बजे घोषित होना था। परंतु विद्यालयो में बच्चों ने 11 बजे से ही चर्चाएं शुरू कर दी। सब अपने अपने भविष्य की योजनाएं बताते दिखाई दिए।जिले में सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा में जिले के केन्द्रीय विद्यालय के छात्र अभिजात मिश्र ने बाजी मारी है।
![]() |
| फ़ोटो:सफल विद्यार्थी |
अभिजात ने न सिर्फ स्कूल का बल्कि अपने परिजनों का भी गौरव बढाया है। अभिजात ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की है। वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र अमन जायसवाल 94.6 प्रतिशत अंको के साथ दूसरे स्थान पर है। सेंट जेवियर्स इंटर काॅलेज की छात्रा मिताली अग्रवाल 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। मिताली इसका पूरा श्रेय अपने शिक्षकों व परिजनों को देती है। मिताली आगे सीए की पढ़ाई करना चाहती है। वहीं विद्यालय की अपर्णा तिवारी ने 86.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में दूसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नितिन शर्मा ने कहा कि हमारे बच्चों व शिक्षकों की मेहनत रंग लाई है। लेकिन अभी आगे और बढ़़ना है। हमारा प्रयास होगा की हम और अच्छा परिणाम लाए। पाॅयनियर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डाॅ एमपी तिवारी अपने बच्चों के परिणाम में से खुश दिखाई दिए। विद्यालय का रिजल्ट 92.26 प्रतिशत रहा। जिसमें क्षितिज प्रकाश श्रीवास्तव ने विद्यालय में सबसे अधिक 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। विद्यालय के प्रंबध निदेशक डाॅ एमपी तिवारी ने बताया कि बच्चों की मेहनत रंग लाई है जिससे बच्चों ने उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किया। उन्होने कहा की मैं सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं की जिस क्षेत्र में जाएंगे हम सब को गौरान्वित करेगें। छात्र क्षितिज प्रकाश ने बताया कि वह आईएएस बनना चाहता है जिसके लिए वह पूरी लगन से मेहनत करेगा। शारदा पब्लिक स्कूल में पंजीकृत 55 छात्रों में 50 छात्रों ने सफलता हासिल की। जिसमें अमित कुमार वर्मा ने 83.4प्रतिशत व शिवानी सिंह ने 79 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ