Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बीनू सिंह का तबादला होते ही हरियाली के दुश्मन बने लकड़ कट्टे


मुजीम खान 
सिंहपुर,अमेठी-राजनीत की शिकार हुई सी ओ बीनू सिंह का तबादला रातोंरात अमेठी कर दिया।अगर अमेठी प्रशासन इतनी सक्रियता से अन्य भी कार्य करती तो अमेठी की तस्वीर कुछ और ही बयान करती।जिस दिन से क्षेत्राधिकारी का तबादला हुआ है।अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।सबका साथ सबका विकास ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा सरकार झूठी साबित हो रही है।सबका साथ एक का विकास की वजह से डाक्टर बीनू सिंह का तबादला हुआ है।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रात्रि गश्त पर निकली सी ओ बीनू सिंह ने ओवर लोड ट्रेकों का चलान कर दिया था।जिन ट्रेकों का चलान हुआ था वो सत्ता पक्ष के थे।अपने फर्ज को निभाती हुई सी ओ तिलोई ने किसी की न सुनी,और ट्रेकों का चलान कर दिया।जिस रात  ट्रेकों का चलान हुआ उसी रात सी ओ का तबादला भी हो गया।पुरानी कहावत है कि खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे,जब सी ओ के आगे एक न चली तो उनका तबादला करवा दिया गया।जिस दिन से तबादला हुआ है अपराधियों के हौंसले बुलन्द होते जा रहे है।घटना पर घटना को अंजान दिये जा रहे है।क्षेत्र मे इन दिनो लूट,चोरी,बलात्कार और हरियाली के दुश्मन बने लकड़हारे मौज काट रहे है।जब से सी ओ बीनू सिंह ने  तिलोई कि कमान सम्भाली थी तब से बहुत कम हरियाली पर आरा चलता था।तबादला होते ही हरियाली की कटान जोरों से चल रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे