खुर्शीद खान
सुल्तानपुर. ज़िले में गोमती मित्र मंडल पिछले 6 वर्षों से अनवरत आदि गंगा मां गोमती को स्वच्छ बनाने के लिए जिस अभियान को छेड़े हुए हैं उससे अब नगर की जनता भी स्वीकार करने लगी है कि गोमती मित्र मंडल एक दिन अपने उद्देश्य में अवश्य ही सफल होगा।
रविवार को साप्ताहिक महा श्रमदान यह सुल्तानपुर नगर वासियों के दिल में गोमती मित्र मंडल की एक पहचान बना चुका है। गोमती मित्र मंडल द्वारा हर रविवार सायंकालीन होने वाली महाआरती का उद्देश्य धार्मिक तो है ही साथ ही गोमती मित्रों की कोशिश नगर की जनता में इस बात की जागरूकता फैलाने के लिए भी है कि इसी बहाने लोग सीताकुंड धाम पहुंचेंगे और आदि गंगा मां गोमती से जुड़ाव महसूस करेंगे और स्वच्छ गोमती अभियान का हिस्सा बनने का प्रयास करेंगे।
आज का श्रमदान भी गोमती मित्र मंडल ने सीताकुंड धाम पर सुबह 6 बजे से शुरू कर के 9:30 बजे तक जारी रखा। आदि गंगा मां गोमती के तट को, सीता कुंड धाम को, सीता उपवन को आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुव्यवस्थित किया। गोमती मित्रों ने नदी के अंदर से लगभग एक ट्राली मलवा निकाल कर बाहर किया जिसमें पुराने कपड़े, खंडित मूर्तियां, कलश, कांच के टुकड़े, कूड़ा करकट आदि मौजूद था।
श्रमदान गोमती मित्र मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह के नेतृत्व में चलाया गया जिसमें रतन कसौधन, डॉक्टर कुंवर दिनकर प्रताप सिंह, राजेश पाठक, संतकुमार प्रधान, रमेश माहेश्वरी, रामेंद्र प्रताप सिंह राणा, प्रिंस सिंह, विपिन सोनी, सौरभ गुप्ता ,दाऊजी कसौधन, जय नाथ, सोनू सिंह, विकास शर्मा आदित्य शुक्ल ,दिव्यांश आदि शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ