अमरजीत सिंह
फैज़ाबाद: मवई थाना अन्तर्गत सैदपुर चौकी क्षेत्र के सुनबा गांव में स्थित मां कामाख्या धाम में शुक्रवार की देर रात्रि शराब के नशे में धुत्त असलहाधारी तीन संदिग्ध बदमाशों में से ग्रामीण एक को दबोच लिये।शेष दो अन्य फरार हो गए।वहां मौजूद ग्रामीणों की माने तो ये सभी संदिग्ध मंदिर परिसर से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को गाली गलौज दे रहे थे।जिससे लोग आक्रोशित होकर इन लोगों को दौड़ाया।जिसमें से एक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस इस संदिग्ध बदमाश को हिरासत में लेकर पूँछताक्ष करने में जुटी है।थाना प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पकडा गया बदमाश अमेठी जिले का निवासी है जिसका नाम नदीम है।ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि तीन असलहाधारी बदमाश कामाख्या धाम मंदिर के समीप आने जाने वाले लोगों को गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे है।सुनबा गांव के प्रधान शेर बहादुर ने बताया कि बदमाश चार थे जो मंदिर में आरती के बाद प्रसाद वितरण के दौरान आने जाने वाले श्रद्धालुओं से बदसलूकी कर रहे थे।जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देते हुए उन्हें दौड़ा लिया।ग्रामीणों का आक्रोश देख बदमाश नदीम जान बचाने के लिये नदी में कूद गया जिसमें से ग्रामीणों ने उसे दबोचकर उसकी धुनाई भी।शेष सभी बदमाश फरार हो गए।इतने में सैदपुर चाकी प्रभारी नंद हौसिला यादव व थाना प्रभारी मिथिलेश श्रीवास्तव डॉयल सौ के जवानों के साथ ग्रामीणों के चंगुल में रहे बदमाश को हिरासत में लेकर सुनबा के जंगलों में देर रात्रि तक कंबिग की।लेकिन अन्य बदमाशों का पता नही चल सका।ग्राम प्रधान ने बताया दबोचा गया बदमाश सभी ग्रामीणों को धमकी दिया कि वो सभी को पहचान रहा है।लौटने के बाद वो एक एक से बदला लेगा।थाना प्रभारी मितिलेश श्रीवास्तव ने बताया नदीम के पास से एक तमंचा बरामद हुआ।लेकिन वो शराब के नशे में धुत्त था इसलिये उससे पूँछताक्ष अभी नही हो पाई है।
शातिर अपराधी नदीम पर दर्ज है कई मुकदमें
ग्रामीणों द्वारा दबोचा गया नदीम एक शातिर बदमाश निकला।इसका खुलासा तब हुआ।जब पुलिस इसे हिरासत में लेकर इसकी छानबीन करवाई।थाना प्रभारी ने बताया अब तक हुई छानबीन में पता चला है कि इसके विरुद्ध शुक्ल बाजार अमेठी व मवई में कुल 16 मुकदमे दर्ज है।जिसमें से तीन मुकदमे मवई थाने में दर्ज है।इन्होंने बताया इनके साथ रहे दो अन्य साथियों के बारे में भी जानकारी की जा रही है।साथ ही सुनबा गांव समीप इनकी मौजूदगी के बारे में भी गहनता से पूँछताक्ष की जा रही है।इन्होंने बताया इनके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम भी रवाना की गई है।जो उनके सम्भावित ठिकानों पर छापेमारी भी कर रहे है।पर अभी तक उनकी गिरफ्तारी में सफलता नही मिल पाई है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ