अमरजीत सिंह
फैजाबाद:मवई थाना से मात्र 200 मीटर की दूरी पर हो रही मिट्टी खनन के मामले में एसएसपी ने गम्भीरता से लेकर थानाध्यक्ष को कार्यवाही करने आदेश दिया है उधर खबर फैलेस होते ही लेखपाल शौरभ सिंह ने शनिवार की सुबह मौके पर पहुचं कर मिट्टी खनन की पुष्टी की है
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात थाना मवई से मात्र दो सौ मीटर पूरब मवई गाँव मे बन रहा निर्माणाधीन आईटीआई कालेज के बगल रामनाथ के खेत में बिना प्रमीशन के जेसीबी मशीन से मिट्टी खनन होता रहा और पुलिस को भनक तक नही लगी सूत्रो के मुताबिक बीस ट्राली ट्रेकटर व एक जेसिबी से रात भर सैकडो ट्राली से ज्यादा मिट्टी खनन हुयी।मामले की शिकायत डीजीपी के ट्यूटर सहित उच्च अधिकारियो से हुई है। मीडिया में खबर चलने के बाद एसडिएम रूदौली के आदेश पर शनिवार की सुबह हल्का लेखपाल शौरभ सिंह मौके पर पहुंच कर खनन की पुष्टी की है उधर एसएसपी डॉ मनोज कुमार ने खबर को गम्भीरता से लेकर थानाध्यक्ष मवई को कार्यवाही करने का आदेश भी दे दिया है।
आप को बता दे कि लगभग दो माह पूर्व इसी खनन माफिया को सिपाहिया कोटवा ग्राम सभा के मजरे नये पुरवा गाँव मे ग्रामीणों की उच्च अधिकारियों से सिकायत व सिओ रूदौली के आदेश पर मौके पर खनन करते हुए एक जेसिबी व पाँच ट्रेकटर व सात आदमियो को मवई पुलिस ने पकड़ा था जिसको एमबीएक्ट की कार्यवाही करके छोड दिया था अगर उस वक्त प्रभावी कार्यवाही की होती तो सम्भवता खनन माफिया क इतना मनोबल न बढता। खनन माफिया मवई थाना क्षेत्र के नये पुरवा गाँव क रिन्कू यादव बताया जा रहा है जिस पर अवैध बालू खनन का एक मुकदमा पहले से चल रहा है।उक्त खनन माफिया को पुलिस क सहयोग वर्षो रहा है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ