अमरजीत सिंह
फैजाबाद :साकेत महाविद्यालय में चल रही बी पी एड प्रथम वर्ष (द्वितीय पाली )में चल रही परीक्षा में डॉ मनोहर लोहिया अवध विश्विद्यालय कैंपस के 54 विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्र साकेत महाविद्यालय को बनाया गया है।साकेत महाविद्यालय प्रशासन ने नकल विहीन परीक्षा कराने की प्रतिबद्धता को मुख्य परीक्षा में ही स्प्ष्ट कर दिया था।आज की परीक्षा में विश्विद्यालय कैंपस की छात्रा गुंजन मिश्र रोल नंबर 8339010 कमरा स 2 में नकल करते हुए विश्विद्यालय के उड़ाका दल ने पकड़ लिया।विश्विद्यालय कैंपस के 23 दूसरे विद्यार्थियों ने इसका विरोद्ध करते हुए वाकआउट कर दिया और महाविद्यालय प्रशासन पर छात्रा को छोड़ने का दबाब बनाने लगे जिसे प्राचार्य ने दरकिनार कर दिया।इस स्थिति में इन 23 लड़कों ने अपनी कॉपियां जमा करा दी और महाविद्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए।इस प्रकार इन विद्यार्थियों ने न सिर्फ सरकारी काम मे बाधा पहुचाई अपितु अवध विश्विद्यालय प्रसाशन की नकल विहीन परीक्षा की खिल्ली भी उड़ाने का प्रयास किया।प्राचार्य ने तत्काल रानो पाली चौकी प्रभारी तथा अयोध्या सी ओ को सूचित किया और पुलिस भी तत्काल हरकत में आ गयी ।प्राचार्य ने विश्विद्यालय के परीक्षा नियंत्रक तथा उच्च अधिकारियों को घटना की तत्काल जानकारी दी ।सी ओ अयोध्या और रेजिडेंट मजिस्ट्रेट और एस पी सिटी अनिल सिंह सिसोदिया भी महाविद्यालय पहुँच कर घटना की जानकारी ली और सीसी टीवी फुटेज देखने के बाद प्रथम दृष्ट्या छात्रा और उसके समर्थन में कॉपी छोड़ कर निकले छात्रों को दोषी माना।उक्त जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ0 मनोज छापड़िया ने दी


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ