Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अयोध्या में थाने के बगल चल रहा था सट्टेबाजी का कारोबार, 6 लोग रंगे हाथ गिरफ्तार



अमरजीत सिंह 
फैजाबाद :रामजन्मभूमि के पास आईपीएल मैच में सट्टेबाजी का काम करते छह लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। ये सभी मैच में सट्टा लगाने और लगवाने का काम करते थे।मुखबिर की सूचना पर एसओजी ने छापा मारा। इस दौरान वृंदा प्रसाद पुत्र गंगा प्रसाद , विष्णु पुत्र वृंदा प्रसाद,शिवम पुत्र वृंदा प्रसाद, पवन कुमार सिंह पुत्र नागेंद्र सिंह, गोविंद साहू और मेराज अहमद को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सभी अयोध्या के रहने वाले हैं।आईपीएल मैच में सट्टा लगाते धरे गए 6 व्यक्तियों के पास से मोबाइल व लैपटॉप सहित 17,500 कैश बरामद हुआ है। ये पूरा काला कारोबार अयोध्या में थाना राम जन्मभूमि थाने से चंद क़दम दूरी पर जरनल स्टोर में चल रहा था
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे