अमरजीत सिंह
फैजाबाद:सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा में जिले के जेबी अकादमी की छात्रा प्रगति सिंह ने अब तक का सर्वाधिक 99 फीसदी अंक हासिल कर इतिहास रचते हुये जिले में टॉप किया है।विद्यालयवार जिले में जेबी अकादमी का परीक्षाफल शानदार रहा। अकादमी के शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल रहीं। जेबीए के 133 विद्यार्थियों में 26 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर जिले में अकादमी का परचम लहराया।अन्य विद्यालयों में उदया पब्लिक स्कूल, आर्मी पब्लिक स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, महाराजा पब्लिक स्कूल व केन्द्रीय विद्यालय का परीक्षा परिणाम सुखद रहा। जिले के 13 स्कूलों के 1771 छात्र-छात्राओं ने इस साल परीक्षा दी थी। जिले का ओवर ऑल परीक्षा परिणाम 94 प्रतिशत रहा।जिले की टॉपर रहीं जेबी अकादमी की छात्रा प्रगति सिंह ने अंग्रेजी व पेंटिंग विषय में शत-प्रतिशत अंकों के साथ हिस्ट्री में 98, जियोग्राफी में 99 व इकोनॉमिक्स में 98 प्रतिशत अंक हासिल किया।
आईएएस बनना चाहती हैं प्रगति
प्रगति आईएएस बन समाज के लिए कुछ बेहतर करना चाहती हैं।बिना ट्यूशन के लगभग चार घण्टे प्रति दिन पढ़ाई कर इतिहास रचने वाली प्रगति अपने पिता जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू सिंह को अपना आदर्श मानती हैं। वह अपने पिता व माता संज्ञा सिंह सहित अकादमी के शिक्षकों व अपनी लगन को सफलता का श्रेय देती है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ