अमरजीत सिंह
फैजाबाद:जिला समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्षा में सांसद लल्लू सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक में सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि जनपद की चिकित्सा व्यवस्था में और सुधार लाने के लिए सब मिलकर कार्य करें। सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन सही तरीके से करें।उन्होनें सीएमओ और एसीएमओ को प्रत्येक सप्ताह एक-एक सीएचसी या पीएचसी पर स्वयं जाकर निरीक्षण कर, निरीक्षण की रिर्पोट जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित क्षेत्र के जन प्रतिनिधि को उपलब्ध उपलब्ध कराने तथा सीएमएस को सप्ताह में एक दिन पूरे स्टाफ की मिटिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।सांसद ने कहा कि सीएमओ और एसीएमओ जिस सीएचसी या पीएचसी पर जायें उससे पूर्व ही उस क्षेत्र के प्रधानो, आशा बहुओं व जनप्रतिनिधियों को भी अवगत करायें।समीक्षा बैठक में अवगत कराया गया कि जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2017-18 में संस्थागत प्रसव के वार्षिक लक्ष्य 37153 के सापेक्ष 32594 प्रसव हुये। जो पिछले वित्तीय वर्ष से 599 कम है। मा0 सांसद ने संस्थागत प्रसव मे सुधार लाने के निर्देश दिये।उन्होने कहा कि सरकार की मंशा है कि लोगो के पैसे की बचत हो इसके लिए जनता को ज्यादा से ज्यादा सरकारी सुविधाओं का लाभ प्रदान करें। जननी सुरक्षा योजना के अन्तर्गत कुल 32594 संस्थागत प्रसव हुये जिसमें से90 प्रतिशत लाभार्थियों को भुगतान किया गया। इस योजना के अन्तर्गत 26527 आशा सहायतित प्रसव के सापेक्ष 26303आशाओं को भुगतान किया गया।आरबीएसके कार्यक्रम के अन्तर्गत 98 प्रतिषत स्कूल जाने वाले बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमें जिनको हार्ट की समस्या थी उनका इलाज केजीएमयू लखनऊ में तथा कटे होंट व तालू वाले बच्चों का इलाज लखनऊ मे कराया गया। जनपद में एमसीटीएस पोर्टल पर54 प्रतिशत गर्भवती महिलाओं एवं 34 प्रतिशत बच्चों के पंजीकरण करे


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ