Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

छपिया में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने धारदार हथियार से किया हमला


गोंडा:-पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने रात्रि में घर में घुसकर सत्तर वर्षीय बुजुर्ग महिला व पुरुष सत्ताईस वर्षीय विवाहिता व विवाहिता के पति दिवाकर त्रिपाठी के ऊपर अचानक जानलेवा हमला कर दिया।घटना छपिया थाना क्षेत्र के गायघाट ग्राम सभा का है। पीड़ित प्रार्थी दिवाकर तिवारी ने बताया कि  उनके पट्टीदार सुनील तिवारी,अरुण तिवारी,रामबहादुर तिवारी व रामबहादुर की पत्नी ने बृहस्पतिवार की रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे जबरन घुसकर पुरानी रंजिश को लेकर लाठी डंडा व धारदार हथियार से मेरे माता पिता जिनकी उम्र सत्तर वर्ष व मेरी पत्नी नीता त्रिपाठी छब्बीस वर्षीय व मुझपर अचानक हमला बोल दिया।प्रार्थी ने बताया कि दबंगो द्वारा धारदार हथियार से हमला करने पर मेरे पिता राम चेत तिवारी के सर पर बुरी तरह गंभीर चोटें लग गई।जिसके कारण आनन फानन में जिला चिकित्सालय गोंडा बेहोशी के हालत में इमरजेंसी वार्ड में अभी भी भर्ती है।वहीं इमरजेंसी वार्ड के डाक्टरों ने बताया कि पीड़ित के दाएं ओर के सर पर पांच सेंटीमीटर गहरी चोटें आयी है।साथ ही डाक्टरों ने बताया कि सर के अलावा हाथ पैर,पीठ आदि नाजुक अंगों पर भी मारने के निशान पाए गए हैं।

वीडियो बयान 

थाना प्रभारी जयदीप दुबे ने बताया कि प्रार्थी दिवाकर तिवारी की तहरीर पर अरुण त्रिपाठी,सुनील त्रिपाठी पुत्र रामबहादुर त्रिपाठी व रामबहादुर त्रिपाठी सहित उनकी पत्नी के विरुद्ध धारा 323,452 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।मेडिकल आने के पश्चात और भी धाराएं बढ़ाई जाएगी।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे