Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ब्रम्हदेव साहित्य समाज का हुआ गठन


शिवेश शुक्ला 

 प्रतापगढ़ । ब्रम्हदेव साहित्य समाज के आयोजकत्त्व में साहित्य समाज का गठन एवं का गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ अधिवक्ता पंडित भानु प्रताप त्रिपाठी मराल की अध्यक्षता में नगर टेजरी  चौराहा स्थित हनुमान मंदिर पर संपन्न हुई । इस अवसर पर पंडित राजेश मिश्र एवं वरिष्ठ साहित्यकार पंडित भानु प्रताप त्रिपाठी मराल को ब्रह्मदेव सहित्य  समाज का संरक्षक मनोनीत किया गया तथा साहित्यकार जयराम पांडे राही को पट्टी का  तहसील प्रभारी एवं पंडित हरकेश मणि शुक्ला लालगंज तहसील का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया । इस अवसर पर पंडित भानु प्रताप त्रिपाठी ने कहा कि ब्राह्मणों की छाया में ही समाज आगे बढ़ता है ।  इस मौके पर हरिवंश शुक्ल, जयरामपांडे राही, अनूप तिवारी, उदयराज, अमित शुक्ला आदि ने  काव्य पाठ करके कार्यक्रम को ऊंचाइयों प्रदान की । कार्यक्रम में प्रमुख रुप से संजीव त्रिपाठी, पंडित अनिल कुमार,शुक्ल, चंद्र मिश्र, मनीष ओझा सहित आदि लोग मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन साहित्य  समाज के अध्यक्ष प्रेम कुमार त्रिपाठी ने किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे