Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

रक्तरंजित अज्ञात शव बरामद, मचा हडकम्प


शिवेश शुक्ला 
प्रतापगढ़। जिले के सांगीपुर थाना क्षेत्र के थरिया गांव मे बीती शनिवार की देर रात अधेड की निर्मम हत्या कर अज्ञात हत्यारोपियों ने शव को सई नदी मे फेंक दिया। देर रात गांव के मछुआरे नदी तट पर शव उतराया देख आवाक रह गये। ग्रामीणों की सूचना पर आननफानन मे सांगीपुर एसओ चंद्रकांत उपाध्याय भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव नदी से बाहर निकलवाया। हत्यारों ने मृतक का गला निर्मम तरीके से रेत दिया था। काफी खोजबीन के बावजूद भी रविवार को समाचार भेजे जाने तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेजवाया। निर्मम तरीके से हत्याकर फेके गये शव को लेकर ग्रामीणों मे हडकम्प दिखा। वहीं सांगीपुर एसओ का कहना है कि अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का और स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे