शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। आधुनिक भारत के निर्माता एवं प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर लालगंज कैंप कार्यालय पर रविवार को विचारगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ करते हुए क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना ने पं. नेहरू के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बतौर मुख्य वक्ता विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि पं. जवाहर लाल नेहरू ने पंचशील सिद्धांत तथा विकास के ढ़ांचे को मजबूत बनाये जाने के लिये सुदृढ़ आर्थिक नीति की रूपरेखा सुनिश्चित की। विधायक मोना ने नेहरू के कृतृत्व एवं व्यक्तित्व पर सारगर्भित प्रकाश डालते हुए कहा कि नेहरू जी ने भारत के लिये वैश्विक आधारगत मूल्यों एवं सिद्धांतो की स्थापना कर देश को विश्व के अग्रणी राष्ट्र के निर्माण का वृहद खाका खींचा। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू के प्रधानमंत्रित्वकाल की बदौलत ही आज भारत दुनिया मे अपनी गुट निरपेक्षता की नीति व एक स्वतंत्र सम्प्रभु राष्ट्र की श्रेणी मे सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र मे दिशाबोधक देश की भूमिका का निर्वहन करने मे सफल हो रहा है। उन्होनें कहा कि नेहरू के वैचारिक मजबूत सोच से ही भारत को आधुनिक विकास तथा आर्थिक स्वावलम्बन की ही सशक्त भूमिका हासिल हो सकी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह ददन व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने किया। विचारगोष्ठी के संयोजक चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने विषय प्रवर्तन रखा। इसके बाद विधायक आराधना मिश्रा मोना ने कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई भी की। नगर ंपंचायत के सभासदों एवं व्यापार मण्डल पदाधिकारियों ने विधायक से मिलकर इधर नगर क्षेत्र मे बिजली रोस्टर की खराबी को लेकर हो रही कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने समस्या के समाधान के लिये शासन स्तर पर वार्ता का भी लोगों को भरोसा दिलाया। इस मौके पर प्रतिनिधि राममिलन तिवारी, केडी मिश्र, मौलाना मो0 नासिरूददीन, जगदीश नारायण तिवारी, संजय पाण्डेय पुष्पेंद्र, सिंटू मिश्र, शैलेंद्र मिश्र, छोटे लाल सरोज, अजय शुक्ल गुडडू, पिन्टू मिश्रा, राहुल पाण्डेय, कौशलेश सिंह, कुंवर ज्ञानेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, ओमप्रकाश तिवारी, झुन्ना, त्रिभु तिवारी, हियात, लाल बहादुर, रामजस सरोज, आईपी मिश्र, प्रवीण शुक्ल, शिवम पाण्डेय, दिनकर पाण्डेय आदि रहे। इसके बाद विधायक आराधना मिश्रा मोना ने बाबा घुइसरनाथ धाम मे दर्शन पूजन कर अधिमास के मेले को लेकर प्रशासनिक प्रबंधों का भी जायजा लिया।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ