शिवेश शुक्ला
प्रतापगढ़। जिले के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के ककरिहा शीतलमऊ गांव मे महिला को मारने पीटने तथा जानलेवा धमकी का केस दर्ज किया गया है। गांव के गामा की पत्नी शाहजहां ने दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती तीन मई को शाम सात बजे गांव के मकबूल, सलमान तथा गुलफाम व दिलशाद उसके दरवाजे पर चढ़ आये व उसे तथा उसकी पुत्री नाजिनी, तब्बो व समां को लाठी डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया। आरोपियों ने मारपीट कर पीडिता का पैर भी तोड़ डाला। पीडिता ने इस बाबत कोतवाली मे तहरीर दी तो जांच के नाम पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने मे आनाकानी करती रहीं। इसके बाद पीडिता ने एसपी को तहरीर दी तब एसपी की फटकार पर बीती शनिवार की रात मकबूल समेत चार आरोपियों के खिलाफ मारपीट तथा गाली गलौज व जानलेवा धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ