अमरजीत सिंह
फैजाबाद:रुदौली कोतवाली भेलसर चौकी अन्तर्गत एक गॉव मे कल देर शाम चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षो मे कहा सुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट मे बदल गयी जिसमें ग्राम प्रधान सहित पॉच लोगो को चोटे आई सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को सीएचसी रुदौली ले गयी जहा एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर चार महिला सहित आठ लोगो पर मुकदमा दर्ज कर लिया
बताया जाता है कि शनिवार को देर शाम अल्हवाना ग्राम प्रधान अपने परिवार के साथ घर मे बैठे थे तभी बिपक्षी परिवार आधा दर्जन लोगो के साथ आकर गाली गलौझ करने लगे बिरोध करने पर लोग चाकू फरसा लेकर आ गये और लोगो को मारना शुरु कर दिया मारपीट के दौरान ग्राम प्रधान की मॉ अख्तर जहां 75 बहन खुशनुदा बानों 30,चचेरे भाई दस्तगीर 45,लड़की समरा बानों 12 ग्राम प्रधान मुबरक 40 को चोटे आई है स्वम की सूचना पर पहुचे चौकी प्रभारी रणजीत यादव ने जीप मे बैठाकर घायलो को सीएचसी ले गयी जहा से जिला अस्पताल रेफर कर दिया
चौकी प्रभारी बिनोद सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान मुबरक की तहरीर पर मो.हसैन,मो.हसीब पुत्रगण इबालू रहमान,महफूज आलम पुत्र मो.हुसैन,गुफरान पुत्र मो.हसीब,रुकसाना पत्नी मो.हुसैन,अफजलुल निशां पत्नी मो.हसीब,महनूर बानों पत्नी रमजान,खुशबू पत्नी मफफूज आलम पर मुकदमा दर्ज कर जॉच की जा रही है


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ