सुनील उपाध्याय
बस्ती । अपने बयानों के लिए चर्चित काबीना मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने एक बार फिर सरकार के खिलाफ जहर उगला है। बस्ती दौरे पर आए दिव्यांग कल्याण मंत्री राजभर नेताओं की कार्यशैली की नब्ज टटोलते हुए कहा कि नेता लोग जबरन नियम विरुद्ध काम करने का दबाव बनाते हैं और जब जब इनकार मिलता है तो ऊलजलूल शिकायत कर ट्रांसफर करा देते हैं। गौड़ महासभा कार्यक्रम में शामिल होने आए राजभर ने चुटकी लेते हुए कहा देश में यूपी एक ऐसा राज्य है जहां मद्य निषेध विभाग बड़े बड़े होर्डिंग लगाकर शराब से नुकसान की चेतावनी दे रहा है तो वहीं आबकारी विभाग हर साल ज्यादा बोली लगाने वाले को जहर पिलाने का ठेका दे रही है। पार्टी की महिला संगठन द्वारा शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जो सूबे में शराब बंदी होने तक चलता रहेगा।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ