Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया गया ग्रापए संस्थापक की पुण्य तिथि


सुनील उपाध्याय 
बस्ती (बस्ती)।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल की पुण्य तिथि पत्रकारिता दिवस के रूप में मनायी गयी। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन के मंडलीय संरक्षक राजेन्द्र नाथ तिवारी ने संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने उनके चरित्र एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड़ के सभी जिलो में एसोसिएशन का विस्तार करने के लिए सराहना किया।
अपने विचार व्यक्त करते हुए मंडलीय संरक्षक श्री तिवारी ने कहा कि बडे से बडा अखबार और मीड़िया संस्थान ग्रामीण पत्रकारो के बिना नही चल सकता लेकिन संकट के समय में ग्रामीण पत्रकारो की पीड़ा कोई नही सुनता। यहां तक कि उन्हें अपना पत्रकार मानने से भी इंकार कर देता है। ऐसे में वर्ष 1982 में बाबू बालेश्वर लाल जी ने ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का गठन करने से पूरे प्रदेश में स्थापित किया। उन्होंनें कहा कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन पत्रकारो के हितो की लड़ाई लड़ने में अग्रणी रहा है। इसके लिए संस्थापक को हमेशा याद किया जाता रहेगा। सेवानिवृत्त सहायक सूचना निदेशक डाॅ. दशरथ प्रसाद यादव ने कहा कि बाबू बालेश्वरलाल ने न सिर्फ ग्रामीण पत्रकारो के हितो के लिए संगठन बनाया बल्कि उनके प्रयास से ही जिले के स्थायी समिति ने ग्रापए के जिलाध्यक्ष को नियमित सदस्य के रूप में मान्यता मिली। जहाँ पर ग्रामीण पत्रकारो की समस्या रखा जाता है। संगठन सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष/मंडलीय उपाध्यक्ष बलराम त्रिपाठी ने भी उनके चरित्र एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही पत्रकार एकता बनाये रखने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष अवधेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि संगठन न सिर्फ ग्रामीण पत्रकार बल्कि शहरी पत्रकारो के लिए भी समय-समय पर लड़ाई लड़ता रहा है। उन्होंनें कहा कि संगठन पत्रकार हितो के लिए दृढ संकल्पित है। कार्यक्रम का संचालन कार्यकारी महामंत्री पंकज त्रिपाठी ने किया। इसके पूर्व सभी पत्रकारो ने संस्थापक चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान मंडलीय कार्यकारिणी के अवधेश कुमार सिहं, कमलेन्द्र पटेल, बेचूलाल अग्ररि, डाॅ. एस.के. सिहं, जिलाउपाध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्र एवं बृहस्पति पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार राम अजोर पाण्डेय, सत्यप्रकाश शुक्ल, डाॅ. कुलदीप सिहं, दिनेश चन्द्र शुक्ल, अनिल कुमार पाण्डेय, सुरेन्द्र कुमार सिहं, महेन्द्र उपाध्याय, बीपी लहरी, राजाराम, शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, सचिन्द्र शुक्ल, जान पाण्डेय, बृजवासीलाल शुक्ल, रमेशचन्द्र त्रिपाठी, अभिषेक सिहं, ध्रुव कुमार मिश्र, अजीत सोनी, अभय जीत सिहं, राज बहादुर सिहं, अनूप सिहं, बृजकिशोर यादव, राकेश चैधरी, अनूपलाल श्रीवास्तव, विश्वपति वर्मा, अजय कुमार पाण्डेय, पंकज उपाध्याय, अतुल कुमार, रामजनक यादव, अम्बिका तिवारी, सतीश पाण्डेय, शिव दिनेश शर्मा, सत्यदेव शुक्ल, प्रशान्त कुमार पाण्डेय, परशुराम वर्मा, वशिष्ठ कुमार वर्मा, पवन कुमार वर्मा, नवीन सिहं, विजय शर्मा, बृजेश त्रिपाठी, एस.एन. त्रिपाठी, अमित रंजन दूबे, संतोष कसौधन, शैलेन्द्र, अनूप मिश्र सहित तमाम मौजूद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे