Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के 61 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में छाया रहा जाति प्रमाण-पत्र का मुद्दा


सुनील उपाध्याय 
बस्ती । अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के 61 वें राष्ट्रीय अधिवेशन में रविवार को कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर, मुकुट बिहारी वर्मा, सांसद हरीश द्विवेदी की मौजूदगी में गोंड जाति के लोगों को प्रमाण-पत्र न दिये जाने का मुद्दा छाया रहा। महासभा के पदाधिकारियों ने इसे प्रमुखता से उठाया और कहा कि शासनादेश के बावजूद कई वर्ष से गोंड समाज के लोग तहसीलदार और जिलाधिकारी की उपेक्षा के कारण अधिकार से बंचित हैं। राष्ट्रीय अनुसूचित जन जाति आयोग की उपाध्यक्ष अनुसुइया उइके ने इसे गंभीरता से लिया और कहा कि इस समस्या का शीघ्र प्रभावशाली ढंग से निस्तारण कराया जायेगा। 
महारानी दुर्गावती के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण के साथ शिव हर्ष किसान पी.जी.कालेज के सामने स्थित एक मैरेज हाल में आयोजित अधिवेशन में भीषण गर्मी के बावजूद लोग डटे रहे। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अपने अंदाज में एक बार फिर निशाना साधा, कहा कि जनप्रतिनिधि मुखर होकर मुद्दे उठाये, जनहित में अधिकारियों पर दबाव बनाये, लोग अपने हक के लिये संघर्ष करें तभी अधिकार मिलेंगे। अधिकारियों की मनमानी नहीं चलने पायेगी। मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा ने कहा कि सरकार जनहित के सवालों पर गंभीर है। जो भी उपेक्षा के प्रकरण सामने आयेंगे दोषी अधिकारी बख्शे नहीं जायेंगे। 
राष्ट्रीय अनुसूचित जन जाति आयोग की उपाध्यक्ष अनुसुइया उइके ने कहा कि  जो भी   अधिकारी निर्देशांेें का पालन नहीं करेंगे उनके विरूद्ध कार्रवाई के लिये सरकार को लिखा जायेगा क्योंकि अनेक जनपदों से उपेक्षा, उत्पीड़न के मामले सामने आ रहे हैं। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि गोंड समाज की समस्याओं का अधिकारियों से वार्ता कर प्राथमिकता के स्तर पर निराकरण कराया जायेगा। विधायक दयाराम चौधरी ने सरकार के योजनाओं की जानकारी देते हुये कहा कि गोड़ समाज अपना हक लेने के लिये आगे आये, उपेक्षा नहीं होने पायेगी। भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि उन्हें गोंड समाज के समस्याओं की जानकारी है। निराकरण की दिशा में वे हर संभव सहयोग करेंगे। गोंडवाना गणतंत्र के राष्ट्रीय अध्यक्ष दादा हीरासिंह मरकाम ने हक हासिल करने के लिये संघर्ष पर जोर दिया। 
अखिल भारतवर्षीय गोंड महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अछैवरलाल गोंड ने समस्याओं को विस्तार से रखा। कार्यक्रम का संचालन करते हुये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद गोड़ ने समाज के संकटों, संघर्ष और इतिहास पर प्रकाश डाला। बस्ती के जिलाध्यक्ष रामनाथ गोंड़ ने देश के विभिन्न हिस्सों से आये गोंड समाज के लोगों, पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिवेशन को राजमंगल गोंड, गुलाब गोंड़, विजय कुमार गोंड, रामानन्द गोंड आदि ने जमीनी सच्चाईयों पर विस्तार से चर्चा की। 
अधिवेशन में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, हनुमान प्रसाद गोंड, काशी प्रसाद, श्याम बिहारी, संजय कुमार, शशि प्रकाश, सुखराम, राकेश कुमार, विनीत कुमार, विशाल, रामलखन, राजकुमार, रमाशंकर, अमित, दीपचन्द्र, रामयज्ञ, अनिल कुमार, डा. बलराम, लालचंद, दिनेश चन्द्र, अनन्त राम, फूलचन्द्र गोंड के साथ ही माधुरी गोंड, सुरेश, ऊषा देवी, कान्ती, रेखा के साथ ही बड़ी संख्या में गोंड समाज के लोग उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे